प्रतापपुर: बड़वार में सप्ताहभर बाद बिजली बहाल, नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत
ग्राम पंचायत बड़वार में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को बिजली, पेयजल और खेती-किसानी से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलते ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमार मराबी ने विद्युत विभाग से नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत कराने की पहल की।