कटिहार: मिरचार्ईबारी इलाके में मच्छरों के आतंक से परेशान लोग, नगर निगम ने मशीन से फॉगिंग कर मच्छरों से दिलाई निजात
नगर निगम की ओर से मंगलवार की शाम 5 बजे मशीन से मिरचार्ईबारी इलाके में फागिंग की गई। बता दे की इस इलाके के लोग पिछले कुछ दिनों से मच्छरों के आतंक से काफी परेशान थे। शाम होते ही बड़ी संख्या में मच्छर घर के अंदर प्रवेश कर जाते और घर के अंदर रह रहे लोगों को परेशान करते। मच्छरों के कारण बीमारियों का भी खतरा काफी बढ़ गया था। मच्छरों के आतंक से निजात दिलाया।