कटिहार: झारखंड विधानसभा चुनाव में सांसद तारीक अनवर को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त, कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष
सांसद तारीक अनवर को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में बड़ी जिम्मेदारी सौंप है। मंगलवार की शाम 5 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने उक्त बातों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांसद को वरिष्ठ पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ता व नेताओं में काफी हर्ष का माहौल है। जिलाध्यक्ष सहित नेता व कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।