कटिहार: कटिहार मेडिकल कॉलेज के स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन, संस्थापक सहित चिकित्सक व छात्र-छात्राएं रहे मौजूद
मंगलवार की दोपहर 3 बजे मेडिकल कॉलेज कटिहार का 37वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के संस्थापक डॉ अहमद अशफाक करीम के द्वारा केक काटा गया। स्थापना दिवस को लेकर कॉलेज के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद थे। स्थापना दिवस को लेकर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए संस्थापक में कई जानकारियां साझा की।