कटिहार: ग्रीन शॉप पारा दुर्गा पूजा कमेटी ने की प्रतिमा का विसर्जन, सदस्यों ने एक जैसे ही धोती-गंजी पहन रखे थे
दुर्गा पूजा के समापन के बाद कई जगह प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया तो कई जगह कभी भी प्रतिमा रखी हुई है। इसी करी में ग्रीन शॉप पारा दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से मंगलवार शाम 4 बजे प्रतिमा का विसर्जन काफी भव्य तरीके से किया गया। कमेटी के सभी सदस्य धोती और गंजी पहने एक जैसे लग रहे थे। बिहार के पारंपरिक ड्रेस पहनकर प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले।