कटिहार: सदर अस्पताल में लाइट नहीं रहने से मरीजों को हुई परेशानी, जनरेटर रहने के बावजूद अस्पताल रहा अंधेरे में
मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे से सदर अस्पताल लाइट नहीं है। लाइट नहीं रहने के कारण मरीज को काफी परेशानी हो रही थी जबकि सदर अस्पताल में दो को जनरेटर रखा हुआ है। लेकिन इसकी सुविधा नहीं मिली। जिसके कारण दिन में भी सदर अस्पताल में अंधेरा छाया हुआ था। मरीज अंधेरे में बैठे हुए थे और गर्मी से परेशान हो रहे थे। इसके अलावा लाइट नहीं रहने पर पानी भी नहीं थी।