बीना: गांधी वार्ड में ओवर ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
Bina, Sagar | Feb 10, 2026 23 वर्षीय भगवान दास यादव निवासी जागेश्वर जी कॉलोनी अपने भतीजे के जन्म दिवस की तैयारी का सामान लेने अपने साले 16 वर्षीय राजा यादव निवासी टीकमगढ़ और दोस्त 20 वर्षीय अंकित अहिरवार निवासी जागेश्वरी कॉलोनी के साथ बाइक से बाजार गया था और लौटते वक्त गांधी वार्ड स्थित ओवर ब्रिज पर मंगलवार शाम अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।