बीना: ग्राम पंचायत बिहरना में पानी की समस्या से परेशान महिला पहुंची तहसील कार्यालय, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
Bina, Sagar | Feb 10, 2026 ग्राम पंचायत बिहारन के जगदीशपुर में महिला पानी की व्यवस्था को लेकर करीब 2 महीने से परेशान है और समस्या के समाधान के लिए महिला ग्राम पंचायत सरपंच सचिव से लेकर तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रही है। उसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया जिसकी वजह से महिला मंगलवार करीब 1:00 बजे तहसील कार्यालय पहुंची और नायव तहसीलदार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।