गुरुवार दोपहर 3 बजे के लगभग विदिशा वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने ग्राम धनोरा पठारी में अवैध रूप से वन भूमि पर अवैध रूप से उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई की,वन विभाग द्वारा एक ट्रैक्टर ट्राली को भी जप्त किया गया है साथ ही वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया, अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम बनाकर मौके पर वन विभाग ने कारवाई की है।