सैदपुर क्षेत्र के विक्रमपुर गाँव निवासी गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध विचाराधीन कैदी 24 वर्षीय अजीत रावत ने मऊ के जिला जेल में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया। मौके पर तत्काल मजिस्ट्रेट सहित भारी पुलिस फोर्स पहुँची और मौका मुआयना किया। जेल प्रशासन और पुलिस घटना की जाँच में जुट गई है।