पापा नीचे आ जाओ, टंकी पर चढ़े पिता शिवम मिश्रा को बेटे ने नीचे उतारने की कोशिश, पत्नी ने भी किया प्रयास, पुलिस भी जूझती रही, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने जब पुलिसिया कार्रवाई नही होने का आश्वासन दिया, तब टंकी पर चढ़ा युवक नीचे उतरा, युवक भरत तिवारी एनकाउंटर का विरोध और राशन बनाने की मांग कर रहा था। उसने कई बार टंकी पर ले गए सिलेंडर में आग लगाने की कोशिश भी की। रात में तीन घंटे तक चौक कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कालोनी में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।