गोला: बड़हलगंज बाईपास रोड पर सड़क पर मिला शव, अज्ञात वाहन चालक पर केस, भाई की शिकायत पर हुई कार्रवाई
गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में बाईपास रोड पर मिले एक शव के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई मृतक के भाई की शिकायत पर की गई है। मंगलवार सुबह बाईपास रोड पर कस्बा के चंडी स्थान निवासी 55 वर्षीय श्याम कुमार पुत्र गणेश का शव मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।