सासनी: आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर कार सवार ने एक्टिवा को टक्कर मारकर किया फरार, घायल एक्टिवा सवार को डॉक्टरों ने अलीगढ़ रेफर किया
Sasni, Hathras | Apr 21, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के कंकाली माता मंदिर के पास एक एक्टिवा को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में एक्टिवा सवार अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मार कर चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने घायल को अलीगढ़ रेफर कर दिया।