बीसलपुर: मोहल्ला हबीबुल्लाह खां शुमाली में बच्चों के विवाद में तीन लोगों ने दंपति को मारपीट कर किया घायल
बीसलपुर नगर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खां शुमाली निवासी मनोज कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके बच्चों व पड़ोस के बच्चों का आज स्कूल में विवाद हो गया था जिसके बाद वह विवाद निपटा गया उसी के रंजिश मानते हुए उक्त बच्चों के परिवार के तीन लोगों ने उन्हें वहां उनकी पत्नी आरती को मारपीट कर घायल कर दिया है