बीसलपुर: खमरिया पंडरी के कोटेदार पर घटतौली का आरोप, 5 किलो की जगह 4 किलो अनाज देता है
तहसील क्षेत्र के ग्राम खमरिया पंडरी के ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर घाटतौली के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायत की है। आरोप है कि गांव की कोटेदार वारीशा बेगम के रिश्तेदारों द्वारा कोटा चलाया जा रहा है और एक यूनिट पर मिलने वाले 5 किलो गल्ले की जगह 4 किलो गल्ला दिया जा रहा है जिसकी शिकायत पीड़ित ने मुख्यमंत्री से की है