राठ: राठ में 17 घंटे की मूसलाधार बारिश से हाहाकार, सड़कों पर भरा पानी, किसानों की चिंता बढ़ी, बाजार, स्कूल और कचहरी प्रभावित
Rath, Hamirpur | Aug 5, 2026 राठ में मानसून ने इस बार अपना सबसे तेज रूप दिखाया। बीते 17 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बुधवार को राठ कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। चारों ओर पानी ही पानी नजर आया और मुख्य सड़कों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक जलभराव की स्थिति बन गई। झमाझम बारिश के कारण नगर की मुख्य सड़कें पूरी तरह लबालब हो गईं।