धौलपुर: पुलिस ने जेल रोड पर स्थित निजी स्कूल में छात्रों को साइबर सुरक्षा का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया
शहर में स्थित निजी स्कूल में शुक्रवार को दोपहर में छात्रों को साइबर सुरक्षा का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा और साइबर विशेषज्ञ की टीम ने स्कूल पहुंचकर डिजिटल सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साइबर एक्सपर्ट असलम खान ने बताया कि आजकल ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया और