धौलपुर: यातायात नियमों की पालना ना करने पर पुलिस ने जिले के प्रमुख चौराहों पर काटे 1538 चालान
जिला पुलिस ने एक दिवसीय विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में कुल 1538 वाहन सवारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिले की पुलिस ने बुधवार शाम को 5 बजे से अभियान की शुरुआत की गई थी। जोकि 24 घंटे चलाया गया था। जिसकी जानकारी पुलिस के द्वारा गुरुवार को शुरुआत की गई