सिसई: सिसई भरनो के बीच ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, तीन लोग घायल
Sisai, Gumla | Feb 7, 2025 गुमला रांची नेशनल राष्ट्रीय राजमार्ग के सिसई भरनो के बीच ट्रक ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में तिर्रा निवासी 60 वर्षीय घुड़ो देवी जोराग निवासी ऑटो चालक आकाश नायक और कुदरा निवासी बिरसी उराईन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से तीनों को भरनो अस्पताल ले जाया गया। इलाज को बाद तीनों घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।