अमरोहा: अमरोहा के एसपी ने पुलिस कर्मियों की बैठक ली, लंबित मामलों को लेकर दिए निर्देश
Amroha, Amroha | May 4, 2026 आपको बता दें कि सोमवार शाम चार बजे पुलिस कार्यालय अमरोहा में पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव द्वारा प्रभारी मॉनिटरिंग सेल, कोर्ट मुहर्रिर, सहायक पैरोकार, डाक मुंशी, सम्मन सेल एवं कोर्ट पैरोकार के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान न्यायालय से संबंधित लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए प्रभावी एवं समयबद्ध पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।