मंझनपुर: व्यापारियों ने सात सूत्रीय मांगें उठाई, मंझनपुर कलेक्ट्रेट में एडीएम को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों का प्रतिनिध मंडल मंगलवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से मिला। डीएम को संबोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मांग की है कि जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा किया जाय। दुकान जलने का एक करोड़ का बीमा कराया जाय।