लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्र.6 स्थित नवनिर्मित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन का बुधवार की शाम पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने लुण्ड्रा विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में फीता काटकर लोकार्पण किया है। साथ ही नगर के विकास को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष के टीम द्वारा किए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है