नुआंव: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बाल विकास परियोजना व कृषि कर्मियों द्वारा मतदाताओं को किया गया जागरूक
Nuaon, Kaimur | May 7, 2024 मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार की दोपहर प्रखंड के विभिन्न गांव में बाल विकास परियोजना एवं कृषि कर्मियों के द्वारा मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने को लेकर जागरूक किया गया। जिसमें महिला पर्यवेक्षिका श्वेता कुमारी, शबनम खातून ,कृषि कर्मी शशिकांत कुमार ,ज्ञान प्रकाश सिंह ,अरुण कुमार एटीएम शामिल रहे।