नुआंव: विवाहिता की हत्या मामले में पुलिस ने मुखरांव से मृतका के पति व ससुर को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
Nuaon, Kaimur | May 6, 2024 मुखरांव में एक विवाहिता की संध्यास्पद स्थिति में मौत हो गई थी। जिसमें मृतका के पिता द्वारा विवाहिता की दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया गया था।मामले में कार्रवाई करते हुए कुछीला थाना पुलिस ने मृतका के पति आकाश राम व ससुर पन्नाराम को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया। जिसकी जानकारी कुछीला थाना प्रभारी रूबी कुमारी द्वारा दी गई।