रामगढ़: नरहन जमुरना सहित प्रखंड के विभिन्न गांव में कृषि कर्मियों के द्वारा मतदाताओं को किया गया जागरूक
मंगलवार की दोपहर रामगढ़ कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में कृषि कर्मियों के द्वारा नरहन ,जमुरना सहित प्रखंड के विभिन्न गांव में मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। जिसमें रामगढ़ प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित क़ृषि विभाग के कर्मीयों व मतदाता शामिल रहे ।