गिरिडीह: सिरसिया के चाणक्य पब्लिक स्कूल में 'वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार' समारोह का आयोजन
सिरसिया स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल में गुरूवार को 10 बजे से "वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ कि गई।