कटनी नगर: भीषण गर्मी में कटनी नगर निगम का फायर ब्रिगेड अमला जनसुरक्षा के लिए सतर्क
वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान के कारण अग्नि दुर्घटनाओं की घटनाओं में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। ऐसी परिस्थितियों में नगर पालिक निगम कटनी का फायर ब्रिगेड अमला पूर्ण सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं बेहतर समन्वय के साथ जनसुरक्षा की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।