मेदिनीनगर (डालटनगंज): सरसावा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के सरसवा गांव निवासी 45 वर्षीय राम लगन यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, राम लगन यादव अपने ससुराल दिनादाग गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान मंगलवार की रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार