मंझनपुर: पूरब सरावां में वन विभाग के अभियान से 25 बंदर पकड़े जाने पर ग्रामीणों को मिली राहत
कौशाम्बी के सरसवां विकासखंड के पूरब सरावां गांव में बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर करीब 25 बंदरों को पकड़ लिया। बंदरों को पकड़ने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अभियान के दौरान वन विभाग की विशेष एनिमल एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद रही।