छतरपुर नगर: खेत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत, ज़िला अस्पताल में पोस्टमार्टम
छतरपुर जिले में खेत पर सो रहे 26 वर्षीय राजाराम कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक राजस्थान में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। घटना की रात वह अपने भाई तीरथलाल के साथ खेत पर भट्टा लगाने गया था, जहां देर रात उसकी कनपटी पर गोली मार दी गई।वही मृतक का पोस्टमार्टम आज 27 मई सुबह करीब 11:30 बजे जिला अस्पताल में करवाया गया है।