बांका: प्रखंड में साइबर ठगी के तीन मामले, लोग लगातार हो रहे शिकार, दहशत का माहौल
Banka, Banka | Apr 12, 2026 रजौन प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों साइबर अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।हाल ही में तीन अलग-अलग स्थानों से साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है ।पीड़ितों ने 1930 साइबर हेल्पलाइन और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।पुलिस ने जांच के बाद सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है । रविवार संध्या 4 बजे मामला सामने आया।