पीलीभीत: सुतिया पुलिया के पास 6.07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया, पुलिस ने भेजा जेल
हजारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति,वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुतिया पुलिया के पास पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से 6.07 ग्राम स्मैक तथा 590 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई।