मंझनपुर: दहेज की भूख बनी हैवानियत, लौधना की विवाहिता दो मासूम बच्चों के साथ लापता, ससुराल पर मारपीट कर भगाने का आरोप
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र से एक विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों के साथ रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। भरसवां गांव की रहने वाली शिवकन्या देवी पत्नी राकेश कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मंजू देवी की शादी की थी।