बैंक से धोखाधड़ी पूर्वक लोन की राशि निकलवाकर फरार होने के मामले में कार्रवाई करते हुए जंक्शन थाना पुलिस ने शनिवार को वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश कुमार (33) पुत्र जय नारायण जाट निवासी 30 एसएसडब्ल्यू, फतेहगढ़ पीएस हनुमानगढ़ टाउन के रूप में हुई है।