बहराइच: दीवानपुरवा में नल से पानी लेने के विवाद में पति-पत्नी, सास और साला हुए घायल, हुई मारपीट
कोतवाली देहात इलाके के दीवानपुरा में नल से पानी लेने के विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट में पति-पत्नी और सास-साला घायल हो गए। घायलों में महेश, उनकी पत्नी कुसुम, सास शंकरा और साला दिनेश शामिल हैं। मामला नल से निकलने वाला पानी मड़ैया में जा रहा था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस जाच में जुट गई है।