विदिशा नगर: एसएटीआई कॉलेज के सामने दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल
शहर के एसएटीआई कॉलेज के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर मजीद खान और अकीम खान सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर उदय लोधी और रोहित सवार थे। टक्कर के बाद मजीद, अकीम और उदय को चोटें आईं।सोमवार दोपहर 1 बजे घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।