हाथरस: बस स्टैंड से सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटकर फरार, पुलिस जांच में जुटी
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड से ई रिक्शा में सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने इगलास रोड पर मोहल्ला नवीपुर खुर्द निवासी ई रिक्शा चालक जावेद पुत्र ऐजाद को नशीला पदार्थ खिलाकर ई रिक्शा लूट लिया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन ई रिक्शा चालक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया।