शिवपुरी नगर: शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने की समीक्षा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर शिवपुरी जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ शनिवार की दोपहर 2 बजे बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।