हरदा: हरदा में गेहूं खरीदी पर संकट: सर्वे में गड़बड़ी से किसान परेशान, समर्थन मूल्य से वंचित
Harda, Harda | Apr 23, 2026 जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने की प्रक्रिया किसानों के लिए मुश्किल होती जा रही है। सेटेलाइट सर्वे में सामने आई रिकॉर्ड संबंधी त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसानों को अपनी उपज मंडियों में कम कीमत पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, जिले के करीब 29 हजार किसानों के जमीन संबंधी रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई है।