सुपौल: सुपौल में नाई समाज की बैठक, गाने के माध्यम से टिप्पणी करने वाले यूट्यूबर पर कार्रवाई की मांग
Supaul, Supaul | Sep 26, 2026 सुपौल शहर स्थित धतल दास ठाकुरबाड़ी में नाई समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक यूट्यूबर द्वारा गाने के माध्यम से नाई समाज पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई गई। समाज के लोगों ने संबंधित यूट्यूबर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक की अध्यक्षता नाई समाज के वरिष्ठ संरक्षक गगन ठाकुर ने की।