हज़ारीबाग: जगदीशपुर पंचायत में श्री रामचरितमानस समाज सेवा संस्थान ने 12 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र
आज रामचरितमानस समाज सेवा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया । बताते चले कि हजारीबाग के जगदीशपुर पंचायत में एक कार्यक्रम के दौरान बेरोजगार युवाओं ने अपना रिज्यूम रामचरितमानस समाज सेवा संस्थान को सौंपा था और अपनी बातों को उनके समक्ष रखा था । तब रामचरितमानस के केंद्रीय अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने आश्वासन दिया था।