हज़ारीबाग: पदमा थाना क्षेत्र में हज़ारीबाग़ उत्पाद विभाग ने 45 लाख रुपए की अवैध शराब को किया जब्त
उत्पाद विभाग हज़ारीबाग़ की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । जहां हज़ारीबाग़ ज़िले के पदमा थाना क्षेत्र में एक कंटेनर को ज़ब्त किया गया है । उक्त कंटेनर में क़रीबन 45 लाख मूल्य के अवैध शराब ज़ब्त किए गए है । मंगलवार को उत्पाद विभाग के सहायक कमिश्नर ने उत्पाद विभाग कैंपस में जानकारी देते हुए बताया की कंटेनर के अंदर तहख़ाना बना हुआ था उसी में शराब छिपाया हुआ था