हज़ारीबाग: हज़ारीबाग झील में एलआईसी एजेंट की संदिग्ध मौत के मामले में पुत्र ने दर्ज कराई एफआईआर, अज्ञात पर लगाया हत्या का आरोप
हजारीबाग एलआईसी एजेंट गुप्तेश्वर चंद्र गुप्त का शव हजारीबाग झील में बीते दिन मिला था। इसी मामले में मृतक एजेंट के पुत्र राहुल कुमार ने सदर थाना में आज कांड दर्ज कराते हुए अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सदर पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा।