हज़ारीबाग: ग्रेड पे एवं प्रोन्नति की मांग को लेकर समाहरणालय परिसर में पंचायत सचिवों का हड़ताल जारी।
हजारीबाग झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर पंचायत सचिव संघ जिला इकाई हजारीबाग के द्वारा वर्षों से लंबित मांगों को लेकर हड़ताल जारी है। 2400 ग्रेड पे एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे पहले 19/7/24 को प्रखंड स्तर पर धरना का कार्यक्रम किया गया।