अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एवं हार्टफुलनेस एजुकेशनल सोसाइटी, हैदराबाद के मध्य कुलसचिव कार्यालय में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह अनुबंध कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के विशेष प्रयास से संपन्न हुआ। एमओयू पर हार्टफुलनेस सोसाइटी के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. अरुण तिवारी एवं कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने हस्ताक्षर किए।