परनाडाबर पुलिस ने थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को गांव आमा टांड़ में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 920 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कारीगीधी गांव निवासी स्वर्गीय केदार पासवान के पुत्र अवधेश कुमार के रूप में हुई है। 7 pm