सैदपुर: मासूम संग दुष्कर्म व पॉक्सो में फरार बदमाश को पुलिस ने मैनपुर में मारी गोली, शामिल हैं कई गम्भीर धाराएं
करंडा पुलिस ने नाबालिग संग दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को रविवार की देर रात में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।