झांसी: शादी के 5 दिन बाद रस्म के लिए घरवाले दूल्हे को ढूंढ रहे थे, दूल्हे ने खेत पर खाकर जहर, मेडिकल में उपचार के दौरान हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Jun 15, 2025 महोबा में शादी के 5 दिन बाद दूल्हे ने सुसाइड कर लिया। भाई से विवाद के बाद वह खेत में गया। घर में रस्म चल रही थी, जिसके कारण लोग दूल्हे का इंतजार कर रहे थे। परिजन उसे खोजते हुए खेत पहुंचे, वहां कुएं के पास लेटा था। पूछने पर उसने जहर खाने की बात बताई। परिजनों उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।