झांसी: आबकारी विभाग की टीम ने हड्डीघर, पोलेबाबा, सकरार, तेजपुरा समेत अन्य शराब के अड्डों पर मारा छापा, 1 महिला को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Jun 14, 2025 झांसी जनपद में अवैध शराब के उत्पादन बिक्री एवं तस्करी रोकने के दृष्टिगत जिलाधिकारी झाँसी व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग की गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध शराब निर्माण, बिक्री के दृष्टिगत हड्डीघर, पोलेबाबा, सकरार, तेजपुरा, ग्राम मुरारी समेत अन्य शराब के अड्डो पर अलग- अलग समय मे छापामार दबिश दी गई।