झांसी: झांसी में बारिश के बाद तेज धूप और उमस बढ़ी, रविवार से 19 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी
Jhansi, Jhansi | Jun 14, 2025 झांसी में शुक्रवार शाम को 10 मिनट की बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। रात को मौसम सुहावना हो गया और लोग सैर पर निकल पड़े। पूर्वी हवाएं चलने से लू के थपेड़ों से भी राहत मिली है। हालांकि, शनिवार को तेज धूप खिली रही और इससे उमस और गर्मी बढ़ गई। हालांकि, कल यानी रविवार से अगले 5 दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। 19 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।